कोलंबो, 14 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के अनुराधापुरा शहर में महाबोधि वृक्ष की पूजा की।
वह सुबह कोलंबो से अनुराधापुरा पहुंचे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा की। मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना अनुराधापुरा में महाबोधि वृक्ष के पास हैं।”
मोदी जाफना का दौरा भी करेंगे।
वर्ष 1987 के बाद यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला द्विपक्षीय श्रीलंका दौरा है।
dharmpath.com dharmpath