जब रद्द होने से बचा टेलर का ‘1989’ टूर

लॉस एंजेलिस, 23 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट को जब पता चला कि उनकी मां को कैंसर है, तो उन्होंने अपने ‘1989’ वर्ल्ड टूर को रद्द करना लगभग तय कर लिया था। लेकिन मां के अनुरोध और प्रोत्साहन के बाद उन्होंने टूर जारी रखने का फैसला किया।

टेलर का ‘1989’ वर्ल्ड टूर पांच मई को जापान की राजधानी टोक्यो से शुरू हुआ।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “जब टेलर की मां बीमार हुईं, तब उन्होंने कहा कि वह अपना वर्ल्ड टूर रद्द करने के बारे में सोच रही हैं।”

सूत्र ने बताया, “टेलर की मां शुरुआत से ही उनकी हर यात्रा और हर कार्यक्रम में उनके साथ रहती आई हैं। टेलर इस वर्ल्ड टूर पर अकेले नहीं जाना चाहती थीं और दूसरी तरफ वह अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर फिक्रमंद भी थीं।”

टेलर ने हालांकि मां के अनुरोध और प्रोत्साहन के बाद टूर जारी रखने का फैसला किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493