व्यस्तता के कारण फवाद ने छोड़ी ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘खूबसूरत’ की खूबसूरत जोड़ी फवाद खान और सोनम कपूर के प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा जोड़ी को फिर से पर्दे पर साथ देखने का मौका मिलते मिलते रह गया, क्योंकि फवाद ने तारीखों की समस्या के कारण फिल्म ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ छोड़ दी है, जिसमें वह और सोनम साथ काम करने वाले थे।

फवाद ने वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स 2015 में शिरकत करने के दौरान मीडिया को बताया, “सबसे बड़ी रुकावट तारीखों का नहीं मिलना है। सोनम अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं, रिया (कपूर) अपने काम में व्यस्त हैं और मैं भी दूसरी फिल्मों में व्यस्त हूं। बाकी बातें अटकलें ही हैं।”

अटकलों से फवाद का तात्पर्य मीडिया में आई उन खबरों से था, जिनमें कहा गया था कि उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ दी, क्योंकि फिल्म में सोनम के साथ कुछ अंतरंग दृश्य थे और फवाद चूंकि शादीशुदा है, इसलिए वह फिल्मों में चुंबन या अंतरंग दृश्य नहीं करना चाहते।

फवाद ने अनिल, रिया और सोनम कपूर की घरेलू फिल्म ‘खूबसूरत’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह पूछे जाने पर कि क्या ‘बैटल फॉर बिट्टोरा’ छोड़ने के बाद कपूर परिवार के साथ उनके मतभेद हो गए हैं, उन्होंने कहा, “मैंने फिल्म नहीं ठुकराई, हमारे समय नहीं मिल रहे थे। हमारे संबंध अब भी अच्छे हैं, हम दोस्त हैं और हमारे बीच बातें होती रहती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493