..जब सफारी के दौरान शेर का शिकार बनने से बचीं नीना दोब्रेव

जोहान्सबर्ग, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री नीना दोब्रेव दक्षिण अफ्रीका की यात्रा के दौरान शेर का शिकार बनने से बाल-बाल बच गईं।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘द वैम्पायर डायरीज’ की अभिनेत्री वाइल्ड सफारी के दौरान शेरों को देखकर रोमांचित हो गईं, लेकिन एक शेर के पास अभिनेत्री व दोस्तों का जाना थोड़ा डरावना अनुभव रहा।

दोब्रेव ने न्यूज शो ‘एक्सट्रा’ को बताया, “मैं हमेशा से दक्षिण अफ्रीका जाना चाहती थी। यह मजेदार था और सफारी सबसे अच्छा अनुभव रहा। हमने अपने पूल से हाथियों को पानी पीते देखा, हमने तेंदुओं को ेदेखा और फिर शेर देखा।”

अभिनेत्री ने कहा, “शेर ने अपना मुंह खोला और हम पर हमला कर दिया और हमारी गाइड वास्तविक जीवन की इंडियाना जोन्स के जैसी रहीं और पलटकर उस पर गुर्राते हुए उसे डरा कर दूर कर दिया। जिंदगी में पहली बार मैं मौत के इतने करीब पहुंची और मैंने कुछ जुनूनी, उन्मादी काम किए हैं।”

दोब्रेव नौ जनवरी को अपना 30वां जन्मदिन मनाने के लिए दक्षिण अफ्रीका से वापस आ गईं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493