उत्तरी आयरलैंड : अदालत के बाहर कार बम विस्फोट

बेलफास्ट, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरी आयरलैंड में एक अदालत के बाहर कार बम विस्फोट किया गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदनडेरी शहर की बिशप स्ट्रीट पर शनिवार रात विस्फोट पुलिस को चेतावनी मिलने के कुछ ही देर बाद हो गया।

पुलिस ने विस्फोट के तुरंत बाद ही घटनास्थल के आस-पास की इमारतों को खाली कराना शुरू कर दिया।

स्थानीय नेताओं ने बीबीसी से कहा कि विस्फोट से पहले वाहन को कब्जे में ले लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493