आलिया भट्ट ने ‘कलंक’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

आलिया ने शनिवार रात इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘कलंक’ की टीम के साथ वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, “और यह पूरा हो गई। ‘कलंक’।”

‘कलंक’ में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। इसके निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं। फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज इसका सह-निर्माता है।

आलिया की अगली फिल्म ‘गली बॉय’ है। इसमें वह रणवीर सिंह के नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493