‘दबंग-3’ की शूटिंग मेरे लिए घर वापसी जैसी : सोनाक्षी

मुंबई, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जल्द ही फिल्म ‘दबंग-3’ पर काम करने जा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग शुरू करना घर वापसी जैसा होगा क्योंकि इसी फ्रेंचाइज की फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में आगाज किया था।

सोनाक्षी ने शनिवार को क्रोम पिक्चर्स की 15वीं एनिवर्सरी और फिल्म ‘बधाई हो’ की सफलता की पार्टी के मौके पर मीडिया से बात की।

अभिनेत्री ने सलमान खान अभिनीत ‘दबंग’ से 2010 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

फिल्म की शूटिंग का जिक्र करते हुए सोनाक्षी ने कहा, “‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। ‘दबंग’ और ‘दबंग-2’ की रिलीज के बाद हमने लंबा अंतराल लिया। अब हम ‘दबंग-3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। मैंने ‘दबंग’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी, तो मेरे लिए यह घर वापसी जैसा है और इसलिए मैं बहुत रोमांचित हूं।”

फिल्म ‘दबंग-3’ का निर्माण अरबाज खान और निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493