जमैका की रियो ओलम्पिक टीम में शामिल बोल्ट

रियो डी जेनेरियो, 12 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के दिग्गज धावक जमैका के उसेन बोल्ट का नाम रियो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में शामिल हो गया है।

रियो डी जेनेरियो, 12 जुलाई (आईएएनएस/सिन्हुआ)। विश्व के दिग्गज धावक जमैका के उसेन बोल्ट का नाम रियो ओलम्पिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम में शामिल हो गया है।

देश के अधिकारियों ने इसकी घोषणा की।

ओलम्पिक ट्रायल के दौरान बोल्ट के चोटिल हो जाने से रियो ओलम्पिक में उनकी भागीदारी पर शंका जताई जा रही थी।

जमैका ओलंपिक संघ द्वारा 29 वर्षीय बोल्ट को चिकित्सा छूट प्रदान की गई थी ताकि वह अपने 100 मीटर, 200 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रेस के खिताबों को बचा सकें।

बोल्ट ने बीजिंग 2008 और लंदन 2012 ओलम्पिक खेलों में यह खिताब अपने नाम किए थे। वर्तमान में छह बार के ओलम्पिक विजेता जर्मनी में खेल चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

दिग्गज धावक ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर 22 जुलाई को लंदन वार्षिक खेलों में भागीदारी के लिए अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया।

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पांच से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों में जमैका के 63 एथलीट हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493