हिमाचल में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

शिमला, 12 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को गर्मी और उमस के बाद बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।

अधिकारियों के मुताबिक, राज्य में दक्षिणपश्चिमी मानसून के दौरान 13 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई। इसका मतलब यह है कि खेतों और बागों को पर्याप्त पानी नहीं मिला।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि हिमाचल के अधिकतर इलाकों में मंगलवार तड़के बारिश हुई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में शुक्रवार तक निचले और मध्यम पहाड़ियों तक भारी बारिश हो सकती है।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में सोमवार को मानसून के दौरान सामान्य (185 मिलीमीटर) की तुलना में 162 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस, किन्नौर जिले के कल्पा में 15.6 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 16 डिग्री सेल्सियस और कुल्लू जिले के मनाली में 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493