सैन जुआन (जमैका), 28 जून (आईएएनएस)। विश्व के तीव्रतम धावक उसैन बोल्ट इस साल जमैका एथलेटिक्स एडमिनिस्ट्रेटिव सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे।
इस साल अगस्त में बीजिंग में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके बोल्ट को तैयारियों के मद्देनजर इस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेना था।
बोल्ट बीजिंग में 100 तथा 200 मीटर खिताब की रक्षा करेंगे। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेना बोल्ट के फार्म और उनकी आगे की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है।
बोल्ट का इस साल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस साल वह 100 मीटर में 10.12 सेकेंड और 200 मीटर में 20.13 सेकेंड का समय निकाल सके हैं।
बोल्ट ने बीजिंग और लंदन ओलम्पिक खेलों में विश्व रिकार्ड के साथ 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण जीता था। 2013 के मास्को विश्व चैम्पियनशिप में भी वह 100 तथा 200 मीटर रेस जीतने में सफल रहे थे।
dharmpath.com dharmpath