जमैका राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे बोल्ट

किंग्सटन, 26 जून (आईएएनएस)। विश्व के तीव्रतम धावक उसैन बोल्ट इस साल जमैका सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे।

इस साल अगस्त में बीजिंग में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के मद्देनजर बोल्ट को इस चैम्पियनशिप के लिए ट्रायल्स में हिस्सा लेना था लेकिन शुक्रवार को जारी सूची में बोल्ट का नाम नहीं है।

बोल्ट बीजिंग में 100 तथा 200 मीटर खिताब की रक्षा करेंगे। राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेना बोल्ट के फार्म और उनकी आगे की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है।

बोल्ट का इस साल का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस साल वह 100 मीटर में 10.12 सेकेंड और 200 मीटर में 20.13 सेकेंड का समय निकाल सके हैं।

बोल्ट ने बीजिंग और लंदन ओलम्पिक खेलों में विश्व रिकार्ड के साथ 100 तथा 200 मीटर का स्वर्ण जीता था। 2013 के मास्को विश्व चैम्पियनशिप में भी वह 100 तथा 200 मीटर रेस जीतने में सफल रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493