पेरिस, 26 जून (आईएएनएस)। एसी मिलान, पेरिस सेंट जर्मेन और मोनाको के पूर्व स्ट्राइकर मार्को सिमोन को फ्रेंच सेकेंड डिवीजन क्लब टूर्स का नया कोच नियुक्त किया गया है।
इटली के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सिमोन का नाम इससे पहले लीग-1 टीम रेनेस के सहायक कोच पद से जोड़ा जा रहा था लेकिन टूर्स ने उन्हें अपना साथ जोड़ लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 46 साल के सिमोन 2011-12 सत्र में मोनाको के लिए खेला करते थे। उस समय मोनाको लीग-2 का हिस्सा था।
dharmpath.com dharmpath