जम्मू एवं कश्मीर : अलग-अलग मुठभेड़ों में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में रविवार को दो आतंकवादी ढेर हो गए।

श्रीनगर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां जिलों में सुरक्षा बलों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में रविवार को दो आतंकवादी ढेर हो गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि अनंतनाग के दिअल्गम क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक को पकड़ लिया गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान रौफ खांडे के रूप में हुई है।”

आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़े थे।

वहीं, शोपियां के द्रगढ़ गांव में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया, जबकि दो जवान घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया, “दिअल्गम में मुठभेड़ खत्म हो चुकी है जबकि द्रगढ़ गांव में मुठभेड़ अब भी जारी है।”

प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है जबकि उत्तरी कश्मीर के बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल कस्बों के बीच रेल सेवाओं को अस्थाई रूप से रोक दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493