जम्मू एवं कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों के लिए मतदान जारी

जम्मू एवं कश्मीर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)।यहां दूसरे चरण के अंतर्गत उधमपुर और श्रीनगर लोकसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। उधमपुर संसदीय सीट के अंतर्गत कठुआ, रियासी और उधमपुर जिलों में मतदाता बड़े ही उत्साह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं जबकि श्रीनगर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या काफी कम है।

उधमपुर लोकसभा सीट के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने के बाद से ही मतदाताओं की छोटी-छोटी कतारें देखी गई।

उधमपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कठुआ, रियासी, उधमपुर, डोडा, किश्तवार, रामबन जिलों में मतदाताओं में उत्साह दिखा।

वहीं, श्रीनगर लोकसभा सीट पर जहां शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहां ग्रामीण क्षेत्र के गांदरबल, बडगाम और श्रीनगर जिलों में इक्का-दुक्का मतदाता ही दिखाई दिए।

श्रीनगर शहर में आठ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, हालांकि सुबह ये मतदान केंद्र सुनसान दिखे। यहां सुबह बमुश्किल ही कोई मतदाता मतदान करने पहुंचा।

श्रीनगर लोकसभा सीट के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के तहत कांगन, गांदरबल, चरार-ए-शरीफ, खानसाहिब, बीरवाह और बडगाम में मतदान हो रहा है।

चुनाव अधिकारियों उम्मीद जताई कि दिन चढ़ने के साथ ही मतदान में तेजी आएगी।

अलगाववादियों ने चुनाव प्रक्रिया का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493