श्रीनगर, 6 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अगवा किए गए स्थानीय पुलिसकर्मी का शव शुक्रवार को बरामद किया गया।
जावेद डार को शोपियां जिले के वेहिल गांव में उनके घर से गुरुवार शाम को अगवा कर लिया गया था।
पुलिस ने बताया कि डार का शव कुलगाम के परिवान गांव से बरामद हुआ है।
इस बीच पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने मुहम्मद अशरफ नाम के मौलवी पर गोलीबारी की। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
dharmpath.com dharmpath