जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी

श्रीनगर, 29 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिला में बुधवार को सुरक्षा बलों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

मंगलवार शाम कुलगाम के ताजीपोरा गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), राज्य पुलिस का विशेष अभियान दल (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “मंगलवार देर शाम घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू हो गया था। जिस घर में आतंकवादी छिपे थे, सुरक्षा बलों के उसके निकट आते ही, आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी, जो अभी भी जारी है।”

रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है।

प्रशासन ने एहतियातन कुलगाम जिला में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493