जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार

श्रीनगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। रातभर छाए बादलों के कारण रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली है।

श्रीनगर, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। रातभर छाए बादलों के कारण रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रातभर बदल छाए रहने से रविवार को जम्मू और कश्मीर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ।

शनिवार को श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि रविवार को यह शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

इसी तरह, पहलगाम का रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और गलमर्ग का शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे पहले शानिवार को पहलगाम का न्यूनतम शून्य से 8.3 डिग्री कम और गुलमर्ग का शून्य से 7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

लेह के भी रात के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। शनिवार को लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 17.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को यह शून्य से 12.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

द्रास में न्यूनतम तापमान शून्य से 12.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था जबकि शनिवार को यह शून्य से 21.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

जम्मू में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शनिवार को 3.1 डिग्री सेल्सियस था।

इस बीच, कटरा का रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, बटोट का 3.4 डिग्री, बनिहाल का 1.8 डिग्री और भदरवा का 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493