जम्मू एवं कश्मीर के न्यूनतम तापमान में और सुधार

श्रीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और शीतलहर के प्रकोप से राहत मिली है।

श्रीनगर, 31 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में रातभर बादल छाए रहने के कारण राज्य के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है और शीतलहर के प्रकोप से राहत मिली है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “घाटी में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है। मंगलवार से रात के तापमान में सुधार हो रहा है और अगले दो दिनों में और सुधार आने की संभावना है।”

श्रीनगर में लगातार दूसरे दिन तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहलगाम का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 3.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

कारगिल शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

जम्मू क्षेत्र में भी न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, कटरा में 10.3 डिग्री, बटोटे में 5.7 डिग्री, बनिहाल में 3.7 डिग्री, भदरवाह में 2.5 डिग्री और उधमपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493