जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को सीने में तेज दर्द और बुखार के कारण गुरुवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस) में दाखिल कराया गया।

अस्पताल के प्रवक्ता अमित गुप्ता ने बताया, “मुख्यमंत्री सईद को संस्थान के निजी वार्ड में आज (गुरुवार) अपराह्न् 12.30 बजे दाखिल कराया गया।”

उन्होंने जानकारी दी कि सईद को चिकित्सा, कार्डियोलॉजी और इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के चिकिस्तकों की देखरेख में रखा गया है। समस्या के कारण की जांच के लिए चिकित्सक कुछ परीक्षण करेंगे

गुप्ता के मुताबिक, “फिलहाल उन्हें केवल हल्का बुखार है, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493