जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में सुधार

श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में शनिवार को सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यानि सोमवार तक मौसम में सुधार कायम रहेगा।

श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मौसम में शनिवार को सुधार दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे यानि सोमवार तक मौसम में सुधार कायम रहेगा।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में यह 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 13.8 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 22.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

वहीं, जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, कटरा में 7.3 डिग्री, बटोटे में शून्य से 1 डिग्री नीचे, बनिहाल में शून्य से 1.4 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493