जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल राजनाथ सिंह से मिले

नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार बनाने के संकेत के कुछ ही दिनों बाद वहां के राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने यहां शनिवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि वोहरा ने इस मुलाकात के दौरान सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 80 हजार करोड़ के विशेष पैकेज को लागू करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। इस पैकेज की घोषणा प्रधानमंत्री ने पिछले साल सात नवंबर को की थी।

हालांकि, इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई कि सरकार बनाने के मुद्दे पर सिंह और वोहरा के बीच कोई बातचीत हो पाई या नहीं।

इसी साल जनवरी में पिता मुफ्ती मुहम्मद सईद की मौत के बाद जब महबूबा मुफ्ती ने सरकार बनाने से इनकार कर दिया, तभी से जम्मू एवं कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू है।

जम्मू एवं कश्मीर के लिए विशेष पैकेज के धन को मानवीय सहायता, आपदा प्रबंधन, आधारभूत संरचना और विकास कार्यो में खर्च किया जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493