नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें राज्य की सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया।
सूत्रों ने कहा कि वोहरा ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार के तहत चल रहे विकास कार्यो की भी जानकारी दी।
राज्य के बिगड़ते सुरक्षा और कानून व्यवस्था के हालात पर वोहरा ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मंगलवार को मुलाकात कर चर्चा की थी।
कश्मीर में आतंकवादियों के हमलों में बढ़ोतरी हुई है। राज्य के शोपियां जिले में गुरुवार को आतंकवादियों द्वारा एक वाहन पर किए गए हमले में एक चालक की मौत हो गई और तीन सैनिक घायल हो गए थे।
इस हमले के बाद सुरक्षा कर्मियों ने आतंकवादियों की तलाश में दक्षिण कश्मीर के 20 गांवों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। यह अभियान 8 घंटे बाद समाप्त हुआ।
dharmpath.com dharmpath