श्रीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों के एक समूह ने कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया।
यह हमला उस वक्त हुआ, जब वह अपनी बुलेट प्रूफ वाहन से कहीं जा रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “आतंकवादियों ने हाजीपोरा में पुलिस अधीक्षक श्रीराम अंबारकर पर गोलीबारी की। उन्होंने अधिकारी के वाहन को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, हालांकि कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।”
उन्होंने कहा कि तलाशी के लिए इलाके का घेराव कर लिया गया है।
dharmpath.com dharmpath