जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां से शव बरामद

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां के एक गांव से एक महिला का शव बरामद किया, जिसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

श्रीनगर, 1 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को शोपियां के एक गांव से एक महिला का शव बरामद किया, जिसकी हत्या गोली मारकर की गई है।

पुलिस ने कहा, “शरीर पर गोलियों के निशान हैं। यह शव पुलवामा के डांगेरपोरा गांव की एक महिला का है, जिसकी गुरुवार को आतंकवादियों ने हत्या कर दी।”

उन्होंने कहा, “आतंकवादियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट की है, जिसमें महिला की निर्मम हत्या को दिखाया गया है। शव सुगन गांव से बरामद किया गया।”

पुलिस हत्यारों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493