जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 2 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 11 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को अंसार गजावतुल हिंद (एजीएच) संगठन से जुड़े दो स्थानीय आतंकवादी मारे गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि शोपियां जिले के जैनपोरा क्षेत्र के अवनीरा गांव में आज मुठभेड़ स्थल से दो आतंकवादियों के शव उनके हथियारों के साथ बरामद किए गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “मारे गए आतंकवादियों की पहचान शोपियां के शकीर अहमद और कुलगाम जिले के सयार भट के रूप में की गई है, दोनों ही एजीएच संगठन से जुड़े थे।”

इस साल 24 मई को पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों द्वारा एजीएच संगठन के प्रमुख जाकिर मूसा को मार गिराया गया था।

सूत्रों ने कहा, “दोनों तरफ से गोलीबारी अब बंद हो गई है लेकिन मुठभेड़ स्थल पर तलाशी अभी भी जारी है।”

सूत्रों ने कहा कि शोपियां जिले के अवनीरा गांव में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद कल शाम को सुरक्षाबलों ने घेराव कर तलाशी करना शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “जब आज सुबह चुनौती दी गई, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें दो आतंकवादी मारे गए।”

एहतियात के तौर पर कुलगाम और शोपियां जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493