जम्मू एवं कश्मीर के 5 अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई

जम्मू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के प्रशासन ने रविवार को मीरवाइज उमर फारूक सहित पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया।

जम्मू, 17 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के प्रशासन ने रविवार को मीरवाइज उमर फारूक सहित पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया।

राज्य सरकार के सूत्रों ने कहा, “पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का फैसला किया गया है। इसमें मीरवाइज उमर फारूक, प्रोफेसर अब्दुल गनी भट, बिलाल लोन, हाशिम कुरैशी और शबीर अहमद शाह शामिल हैं।”

सूत्रों ने कहा कि फैसले के अनुसार, अलगाववादियों को दिए गए सशस्त्र गार्डो, वाहनों व दूसरी सुविधाओं को रविवार शाम से वापस ले लिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के शुक्रवार के बयान के बाद रविवार की घोषणा की गई है।

राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कश्मीर घाटी के दौरे के दौरान कहा था कि पाकिस्तान से धन प्राप्त करने वालों को मुहैया कराई गई सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा श्रीनगर में 26 जुलाई 2017 को गिरफ्तार किए जाने के बाद से शाह वर्तमान में दिल्ली में हिरासत में है। शाह को एक आतंकी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

हालांकि, सुरक्षा की तैनाती उसके श्रीनगर के आवास के बाहर की गई थी, जहां उसका परिवार रहता है।

वरिष्ठ अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी व मोहम्मद यासीन मलिक को राज्य सरकार द्वारा कोई सुरक्षा नहीं दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493