श्रीनगर, 7 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा शहर में सोमवार को आतंकियों द्वारा सुरक्षा बलों के दस्ते पर फेंके गए हथगोले की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि तहाब चौक इलाके में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान घायल हो गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “तलाशी के लिए इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath