जम्मू एवं कश्मीर : दिन में खिली धूप से सर्द रातों में राहत

श्रीनगर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में शीतलहर और लद्दाख क्षेत्र में हाड़ कंपाने वाली ठंड मंगलवार को भी बरकरार है। हालांकि दिन में धूप खिलने से जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को पिछले दो सप्ताह में रातों के दौरान होने वाली भीषण ठंड से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि कश्मीर घाटी में दिन में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हालांकि, गुरुवार तक रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे ही रहेगा।

उन्होंने कहा, “लद्दाख क्षेत्र में कई जगहों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना है।”

श्रीनगर में बीती रात का तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे रहा। पहलगाम में तापमान शून्य से पांच डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.2 डिग्री नीचे रहा।

शून्य से 19.2 डिग्री कम तापमान के साथ कारगिल राज्य में सबसे ठंडा रहा। लेह में तापमान शून्य से 14 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर में तापमान 7.2 डिग्री, कटरा में 6.7 डिग्री, बटोटे में 2.7 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और उधमपुर में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493