जम्मू , 8 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने यहां के कठुआ जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया है और एक अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। इस मामले की वजह से सत्तारूढ़ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी)-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के बीच रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं।

इससे पहले इस मामले में संदिग्धों के रूप में दो विशेष पुलिस अधिकारी दीपक कुमार खाजुरिया और सुरिन्द्र वर्मा की गिरफ्तारी के बाद आया है।
भाजपा के कई नेताओं ने मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो(सीबीआई) को सौंपने की मांग की है।
पीडीपी के नेताओं ने हालांकि कहा है कि अपराध शाखा को यह जांच करने दिया जाना चाहिए। लापरवाही से मामले की जांच के आरोप के बाद अपराध शाखा ने स्थानीय पुलिस से यह मामला अपने हाथ में ले लिया था।
अपराध शाखा के सूत्रों ने कहा कि आठ वर्षीय आसिफा के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले मेंहेड कांस्टेबल तिलक राज को हिरासत में लिया गया है और सब-इंस्पेक्टर आनंद दत्ता से पूछताछ की जा रही है। नाबालिग का शव 17 जनवरी को कठुआ जिले के हरिनगर से बरामद किया गया था।
दत्ता पहले इस मामले के जांच अधिकारी थे। सूत्रों ने कहा कि जांचकर्ता पुलिसकर्मी ने महत्वपूर्ण सबूतों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
सूत्रों ने कहा कि पीड़िता द्वारा पहने गए कपड़े को अपराध शाखा को सुपुर्द करने से पहले धोया गया था।
dharmpath.com dharmpath