श्रीनगर, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को गटर के गड्ढे के निर्माण कार्य के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
यह घटना उत्तेर्सू गांव के शंगुस इलाके की है।
पुलिस ने कहा, “छह लोग गड्ढे में गिर गए थे। चार लोगों को अस्पताल पहुंचने पर ही मृत घोषित कर दिया गया जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है।”
dharmpath.com dharmpath