जम्मू एवं कश्मीर : नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता के आवास पर आतंकवादी हमला

श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के नेता के आवास पर हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आतंकवादियों ने चित्रागम गांव में तड़के 4.30 बजे के करीब एनसी नेता व विधायक शौकत हुसैन गनई के घर के बाहर गार्ड पोस्ट पर फायरिंग की।

पुलिस ने कहा, “चौकस गाडरे ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसके बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493