जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय ठिकानों पर बिना किसी उकसावे के एक बार फिर गोलीबारी की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार रात पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में हमारे ठिकानों को निशाना बनाने के लिए छोटे और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी गोलीबारी रात आठ बजे शुरू हुई और रात 10.30 बजे तक जारी रही। हमारे जवानों ने इसका माकूल जवाब दिया।”

अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना के किसी जवान को क्षति नहीं पहुंची है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493