जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी सेना ने भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की (लीड-1)

जम्मू, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के दो स्थानों पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी कर भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।

जम्मू, 14 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के दो स्थानों पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी कर भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करने पर मजबूर कर दिया।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार सुबह पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और उसके बाद राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भी गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा, “पाकिस्तानी सेना ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों, भारी स्वचालित हथियारों और रीकॉयललेस राइफलों से अंधाधुंध गोलीबारी की।”

गोलीबारी सुबह 9.30 बजे शुरू हुई, जिसके बाद सेना ने जवाबी गोलीबारी की।

गोलीबारी अब भी जारी है।

इससे पहले बुधवार सुबह पुंछ जिले में भीम्बर गली सेक्टर में भारतीय और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी और गोलाबारी हुई।

प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के भीम्बर गली सेक्टर में छोटे स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की और 82 मिलीमीटर के मोर्टार दागे।”

पाकिस्तानी सेना पिछले पखवाड़े से खासकर पूंछ और राजौरी जिलों में लगातार अंधाधुंध गोलाबारी और गोलीबारी कर द्विपक्षीय संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है।

भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान भारतीय सीमा में आतंकियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए ऐसा कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493