जम्मू, 11 मई (आईएएनएस)। पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि संघर्ष विराम का उल्लंघन बघल डेरा क्षेत्र में रात 12.30 बजे हुआ। मोहम्मद इखलाक (22) इस गोलीबारी का शिकार हो गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
dharmpath.com dharmpath