जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तानी गोलीबारी में बीएसएफ के 4 जवान शहीद

जम्मू, 13 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन की घटना में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के चार जवान शहीद हो गए जबकि तीन घायल हो गए।

बीएसएफ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा रामगढ़ सेक्टर में बाबा चामलियाल जांचचौकी को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में तीन कनिष्ठ अधिकारी और एक कांस्टेबल शहीद हो गए।

शहीद हुए जवानों में सब-इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एएसआई राम निवास, एएसआई जतिंद्र सिंह और कांस्टेबल हंस राज हैं।

घायलों को जम्मू के सतवारी के आर्मी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493