जम्मू, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सैन्य शिविर में विस्फोट हुआ। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद के मुताबिक, यह विस्फोट एक ऐसे शिविर में हुआ, जहां कोई नहीं रहता।
उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
सेना ने विस्फोट में सीमापार भागीदारी की संभावना से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath