श्रीनगर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले से आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया।
तीन आतंकवादी शुक्रवार शाम को त्राल इलाके के चंकतर गांव में एसपीओ मुदसिर अहमद लोन के घर में घुस गए और उन्हें अगवा कर लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “एसपीओ का पता लगाने के लिए तलाशी की जा रही है। वह अवंतीपुरा पुलिस लाइन में रसोइए के रूप में काम करते थे।”
एसपीओ राज्य में आतंकवाद रोधी अभियानों में लगे हुए हैं। उन्हें न तो हथियार दिए जाते हैं और न हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
dharmpath.com dharmpath