जम्मू, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में चोरों ने एक बैंक का सीसीटीवी सर्विलांस उपकरण चुरा लिया।
यह घटना जम्मू एवं कश्मीर बैंक की मंडी शाखा में सोमवार रात को घटित हुई।
पुलिस ने कहा, “बैंक शाखा का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने सीसीटीवी को डि-एक्टिवेट कर दिया और फिर शाखा का सीसीटीवी उपकरण चुरा लिया।”
यह पता करने की कोशिश की जा रही है कि चोरों ने बैंक से नकदी चुराई है या नहीं।
dharmpath.com dharmpath