जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में पुलिसकर्मी शहीद, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 22 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गए। इसके साथ ही एक नागकि की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि मारे गए नागरिक की पहचान मुहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है। आतंकवादी जिस घर में छिपे हुए थे, वह उस घर का मालिक था। श्रीगुफवाड़ा इलाके के खिरम गांव में मुठभेड़ जारी है।

पुलिस ने कहा, “मुठभेड़ के दौरान मारे गए मकान मालिक की पत्नी हाफिजा भी गोली लगने से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

मुठभेड़ के दौरान राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) का एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “घेराबंदी कड़ी होने पर आतंकवादियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अभी भी जारी है।”

मुठभेड़ स्थल से कुछ दूरी पर दर्जनभर युवाओं ने सुरक्षा बलों पर पथराव करना शुरू कर दिया।

जिला प्रशासन ने किसी भी तरह की अफवाह फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493