जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में बेटे के फंसे होने की खबर सुनकर पिता की मौत (लीड-1)

श्रीनगर, 10 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ चल रही मुठभेड़ में बेटे के फंसने की खबर सुनकर पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

मिली सूचनाओं के मुताबिक, जीनत हाल ही में आतंकवादी खेमे में शामिल हुआ था और उसके पिता मुहम्मद इशाक नायकू को उस समय दिल का दौरा पड़ा, जब उन्होंने सुना कि उनका बेटा कुनडलान गांव में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में फंसा हुआ है।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नायकू को मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले गांव में छिपे आतंकवादियों की सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी के बाद आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी, जिसमें एक जूनियर कमिशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहिकत 44 राष्ट्रीय राइफल्स के दो जवान घायल हो गए थे।

घायल जवानों को श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493