जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में मारे गाए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 5 हुई

श्रीनगर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के वनक्षेत्र में सुरक्षाबलों संग मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों की संख्या गुरुवार को बढ़कर पांच हो गई।

पुलिस ने कहा,”रफियाबाद में दूनीवारी जंगलों के आसपास सुरक्षाबलों की गोलीबारी में गुरुवार सुबह पांचवें आतंकवादी की मौत हो गई।”

क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान चार आतंकवादी ढेर हो गए और भारतीय सेना का पैरा कमांडो घायल हो गया था।

मुठभेड़ आधिकारिक तौर पर गुरुवार को समाप्त हुई लेकिन क्षेत्र में अभी भी खोज चल रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के समूह ने कुछ दिनों पहले उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493