जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 3 आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 15 सितंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गए।

सुरक्षाबलों की क्षेत्र में मौजूदगी की जानकारी होने के बाद सुरक्षाबलों ने शुक्रवार रात को काजीगड़ क्षेत्र के चौगम गांव को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, “आतंकवादी एक घर के भीतर घुसे और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी।”

उन्होंने कहा, “गोलीबारी खत्म हो गई है लेकिन तलाशी अभियान जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस घर में आतंकवादी छिपे हुए थे, उस घर को गोलीबारी के दौरान ढहा दिया गया।

इस बीच श्रीनगर और बनिहाल के बीच रेल सेवाएं रद्द कर दी गई हैं।

कुलगाम में मोबाइल इंटरनेट सेवा रद्द कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493