जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

क्षेत्र में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस के के जवानों सहित सुरक्षाबलों ने बाबगुंड गांव को चारों ओर से घेर लिया।

पुलिस ने कहा, “छिपे हुए आतंकवादियों को चुनौती दी गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। शाबीर अहमद डार का एक आतंकवादी मारा गया। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।”

एहतियात के मद्देनजर प्रशासन ने पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493