श्रीनगर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
श्रीनगर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान शबीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो पुलवामा के बाबगुंड गांव का रहने वाला था।
मुठभेड़ में घायल हुए अन्य आतंकवादी की पहचान शोकत अहमद के रूप में हुई है, जो पुलवामा के मुरान गांव से है।
पुलिस ने बताया कि अहमद पुलिस के घेरे से बचने में कामयाब रहा, लेकिन बाद में अज्ञात व्यक्तियों ने उसे श्रीनगर के एस.एम.एच.एस अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल सूत्रों का कहना है कि आतंकवादी के पेट में चोट लगी है और उसकी हालत गंभीर है
dharmpath.com dharmpath