जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर (लीड-2)

श्रीनगर, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने बताया कि बाबगुंड गांव में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की पहचान शबीर अहमद डार के रूप में हुई है, जो सम्बुरा गांव का रहने वाला था।

मुठभेड़ में एक अन्य आंतकवादी गंभीर रूप से घायल हुआ लेकिन वह सुरक्षाबलों के चंगुल से बचने में कामयाब रहा। उसकी पहचान शोकत अहमद के रूप में हुई है, जो पुलवामा के मुरान गांव से है।

घायल अवस्था में फरार हो जाने के बाद अज्ञात लोगों ने उसे श्रीनगर के एस.एम.एच.एस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

एहतियात के मद्देनजर प्रशासन ने पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493