जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस ने यह जानकारी दी।

शहीद जवान की पहचान बृजेश कुमार के रूप में हुई है। वह सोपोर के पाज्लपोरा गांव में मुठभेड़ शुरू होने के बाद कुछ मिनटों में ही घायल हो गए थे और श्रीनगर के सेना अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों आतंकवादियों का शव बरामद किया जाना और उनकी शिनाख्त करना अभी बाकी है।

सुरक्षाबलों द्वारा गांव की घेराबंदी कर लेने और आतंकवादियों द्वारा फायरिंग के बाद मुठभेड़ शुरू होने के बाद कुमार घायल हो गए थे।

आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ऑफ पुलिस (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया था।

प्रशासन ने सोपोर में सभी स्कूल और कॉलेज दिनभर के लिए बंद रखने के आदेश दिए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493