श्रीनगर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए ।
अजिल इलाके के बुग्गू गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने खोज अभियान शुरू किया।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। फिलहाल गांव में तलाशी अभियान चल रहा है।”
dharmpath.com dharmpath