श्रीनगर, 31 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने द्रगाड-सुगन गांव के एक इलाके का घेराव कर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
पुलिस सूत्रों ने कहा, “मारे गए दोनों आतंकवादियों के शव और उनके हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में अभी भी तलाशी जारी है।”
dharmpath.com dharmpath