श्रीनगर, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार शाम को आतंकियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
आतंकियों ने गुट्रो गांव में हलीम गुज्जर के घर में घुसकर, उन्हें करीब से गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसपीओ को एक निश्चित वेतन पर जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तैनात किया गया है।
dharmpath.com dharmpath