जम्मू एवं कश्मीर में आतंकियों ने शख्स को अगवा किया

श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक शख्स का अपहरण कर लिया है।

श्रीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक शख्स का अपहरण कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे आतंकवादी हाजिन इलाके में स्थित अब्दुल गफर भट्ट के घर में घुस गए और उनके परिजनों के साथ मार-पीट की।

सूत्रों ने कहा, “इसके बाद वह अब्दुल गफार भट्ट और उनके बेटे मंजूर अहमद का अपहरण कर ले गए, लेकिन अब्दुल किसी तरह बच निकले। फिलहाल अपह्रत शख्स की तलाश की जा रही है।”

वहीं, इसी इलाके में रविवार को आतंकवादियों ने एक शख्त का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी।

इस घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493